28 Mar 2024, 19:23:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी करेंगे बॉलीवुड में एंट्री - संजय दत्त के साथ आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 11:26AM | Updated Date: Sep 27 2019 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से ही बाहर है। वर्ल्‍ड कप के खत्‍म होने के बाद से ही धोनी के संन्‍यास की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली हुई है। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि धोनी बॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं।
 
खबरों की माने तो बॉलीवुड जगत में धोनी की एंट्री बतौर प्रोड्यूसर होने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म में एक्टिंग भी करते हुए नजर आ सकते हैं। ख़बरों की माने तो महेंद्र सिंह धोनी अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म डॉगहाउस में नजर आ सकते हैं। धोनी को कुछ दोस्त पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। डॉगहाउस के नाम से आने इस वाली फिल्म को समीर कॉर्निक डायरेक्ट कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »