24 Apr 2024, 05:49:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीचर की बेटी को ही दिल दे बैठे सुरेश रैना - बहुत दिलचस्प है Love Story

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 11:55AM | Updated Date: Sep 26 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना काफी टाइम से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। सुरेश रैना भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्होंने अपनी उपलब्धियों से हमारे देश को गौरवान्वित किया है। वहंी आज इस खबर में आपकों सुरेश रैना की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। 
 
बताया जाता है कि क्रिकेटर सुरेश रैना को अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से प्यार हुआ और फिर ये प्यार शादी तक पहुंच गया। खास बात यह है कि दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर तैयार हो गए। फिर 3 अप्रैल 2015 को उनकी शादी हो गई। दिलचस्प बात यह है कि रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी के घर का नाम गुड्डन है। प्रियंका के पिता सतपाल शर्मा मुरादनगर के एक इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स के अध्यापक रहे। यह भी बताया जाता है कि प्रियंका के पिता गाजियाबाद में रैना के स्पोर्ट्स टीचर थे।
 
वहीं शादी से पहले प्रियंका चौधरी नीदरलैंड्स में बैंकिंग इंडस्ट्री में काम करती थीं। बीटेक करने के बाद प्रियंका ने एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन वो बाद में भारत आ गईं ताकि वो अपनी बेटी ग्रेसिया को पूरी तरह से अपना वक्त दे सकें, उसकी हर चाहत पूरी कर सकें।
 
प्रियंका चौधरी और सुरेश रैना ने मिलकर एक चैरिटी फाउंडेशन की शुरुआत की, जिसका नाम ग्रेसिया रैना फाउंडेशन है। ये संस्था उन्होंने अपनी बेटी ग्रेसिया के बर्थडे पर शुरू की जो कि उन गरीब मांओं और बच्चों की शारीरिक और मानसिक समस्याओं को सुलझाती है और मदद करती है।
 
बता दें कि टीम इंडिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रैना ने आखिरी वनडे मुकाबला जुलाई 2018 में खेला था। जब कि आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। रैना ने 31 टेस्ट पारियों में एक शतक और 7 अर्धशतकों की मदद से 768 रन बनाए हैं। वहीं 194 वनडे पारियों में 5 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से 5615 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »