29 Mar 2024, 14:15:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई के चुनाव 22 के बजाये 23 अक्टूबर को होंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 7:14PM | Updated Date: Sep 25 2019 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 22 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब ये चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीओए ने साथ ही सदस्य राज्य क्रिकेट संघों के चुनाव पूरे करने की तारिख भी चार अक्टूबर तक बढ़ा दी है।  

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों को देखते हुए बीसीसीआई के चुनावों की तारिख 22 अक्टूबर से बढाकर 23 अक्टूबर कर दी गयी है ताकि इन दो इकाइयों के वोट देने वाले सदस्यों को कोई असुविधा नहीं हो। बीसीसीआई के चुनावों के साथ सीओए का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। सीओए जनवरी 2017 से बीसीसीआई का संचालन कर रहे हैं और उन्हें न्यायमूर्ति आरएम लोढा द्वारा सुझाए प्रशासनिक सुधारों को लागू करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »