24 Apr 2024, 13:59:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने T-20 में किया डेब्यू - रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2019 1:34PM | Updated Date: Sep 25 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार का दिन युवा खिलाड़ी शैफाली वर्मा के लिए तब खास बन गया, जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटनेशनल मैच में डेब्यू का मौका मिला। इस मैच में भारत की ओर से 15 साल की शेफाली वर्मा ने डेब्यू कर इतिहास रच दिया है। भारत की ओर से अब शेफाली टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई है, वहीं भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाली शेफाली गार्गी बेनेर्जी के बाद दूसरी युवा खिलाड़ी है। गार्गी ने 1978 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 14 साल 165 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
 
आपको बता दें कि 15 वर्षीय शेफाली वर्मा का सफर महज 5 साल पुराना है। लाहली के मैदान में जब ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय संन्यास से पहले अपना अंतिम रणजी मैच खेल रहे थे, तब शेफाली अपने आदर्श सचिन के लिए स्टैंड में खड़ी हो कर तालियां बजा रहीं थी। इस मैच और सचिन से प्रेरित हो कर शेफाली ने क्रिकेट के मैदानों में जम कर पसीना बहाया और पांच साल बाद ही भारत की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »