19 Apr 2024, 13:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विजय हजारे ट्रॉफी-2019-20 के 6 मैच बिना खेले रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 8:39PM | Updated Date: Sep 24 2019 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलुर। घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी-2019-20 सत्र की मंगलवार को शुरूआती काफी भीगी-भागी रही और उसके छह मुकाबले बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेके रद्द कर देने पड़े। इन सभी टीमों को दो-दो अंक दिये गये हैं। कर्नाटक के शहर अलुर में 50 ओवर टूर्नामेंट के आयोजित तीन मुकाबलों में एलीट ग्रुप ए में आंध्र बनाम छत्तीसगढ़, हैदराबाद बनाम कर्नाटक और मुंबई बनाम सौराष्ट्र के बीच होने वाला मुकाबला मैदान गीला होने के कारण बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया।
 
वहीं बारिश की स्थिति गुजरात के वडोदरा में भी रही जहां एलीट ग्रुप बी के तीन मुकाबले मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिये गये। इनमें एलीट ग्रुप बी में बड़ौदा बनाम ओडिशा, दिल्ली बनाम विदर्भ और हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र के बीच होने वाले मुकाबले शामिल थे। विजय हजारे टूर्नामेंट में इस बार पिछले सत्र की तुलना में एक अधिक कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इनमें चंडीगढ़ सबसे नयी टीम है।प्रीति वार्ता
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »