20 Apr 2024, 07:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीडियो के जरिये पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साझा की गली क्रिकेट की यादें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2019 8:02PM | Updated Date: Sep 24 2019 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम से अवकाश लेकर मैदान से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को गली क्रिकेट का एक वीडियो साझा कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया। धोनी की कप्तानी में वर्ष 2007 में इसी दिन भारत ने ट्वंटी 20 विश्वकप खिताब जीता था। धोनी पिछले कुछ दिनों से अपनी संन्यास की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुये हैं। वह अवकाश के चलते फिलहाल भारतीय क्रिकेट से दूर हैं और इस वर्ष इंग्लैंड में हुये आईसीसी विश्वकप के बाद से ही टीम का हिस्सा नहीं हैं।
 
विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कुछ लोग गली में क्रिकेट खेल रहे हैं और बल्लेबाज अंपायर के आउट देने पर भी उस फैसले को मानने को तैयार नहीं है। धोनी ने इस वीडियो के साथ लिखा,हम सभी ने स्कूल के दिनों में क्रिकेट खेलते हुये ऐसा जरूर देखा होगा।’’उन्होंने लिखा,‘‘यह गेंद से फन ट्रायल थी, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला होता है। यह स्कूल के दिनों की याद ताजा करा रहा है।
 
यदि हमारे पास यह वीडियो नहीं होता तो उसने यह कभी नहीं माना होता। हम सभी ने अपने स्कूल के दिनों में भी यह देखा होगा। मजा लीजिये।’’धोनी ने यह वीडियो उस दिन साझा किया है जब आज ही के दिन वर्ष 2007 में भारत ने उनकी अगुवाई में टी-20 विश्वकप का खिताब जीता था। 38 वर्षीय धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और संभवत: वह दिसंबर तक अपना अवकाश बढ़ा सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »