19 Apr 2024, 11:07:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने T-20 में रचा इतिहास - इस खास क्लब में हुए शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 1:01PM | Updated Date: Sep 23 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में बेहद खास उपलब्धि हासिल की। शिखर धवन ने दक्षिण 4 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे धवन ने पहली पारी की पहली ही गेंद पर शानदार चौका लगाया और ये मुकाम हासिल कर लिया।
 
शिखर धवन अब ऐसी सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें कम ही भारतीय ही हैं। वे अब T-20 क्रिकेट में सात हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस सूची में अब तक रोहित शर्मा, कप्‍तान विराट कोहली और सुरेश रैना शामिल रहे हैं, अब शिखर धवन भी इसमें शामिल हो गए हैं। T-20 में सबसे ज्‍यादा रन इस वक्‍त भी वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाज क्रिस गेल के हैं, उन्‍होंने 13021 रन बनाए हैं।  
 
शिखर धवन साल 2007 से T-20 क्रिकेट खेल रहे हैं, वे अब तक 7032 रन बना चुके हैं। उन्‍होंने अब तक 248 मैच की 246 पारियां खेली हैं। वे अब तक 53 अर्द्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई शतक नहीं ठोक पाए हैं, उनका उच्‍चतम स्‍कोर नाबाद 97 रन है। शिखर धवन डेक्‍कन चार्जर, दिल्‍ली, दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, भारत, भारत ए, मुंबई इंडियंस, नार्थ जोन, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। आईपीएल में वे सनराइजर्स हैदारबाद के सदस्‍य हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »