29 Mar 2024, 07:41:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के खिलाड़ियों की बल्‍ले बल्‍ले - दैनिक भत्ता हुआ दुगुना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 12:49PM | Updated Date: Sep 22 2019 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए एक खुशखबरी है। भारतीय क्रिकेटरों को दीवाली से पहले बीसीसीआई से तोहफा मिला है। खिलाड़ियों का दैनिक भत्‍ता अब दुगुना हो गया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता अब दोगुना कर दिया है। सीओए (COA) यानी प्रशासकों की समिति ने ये फैसला किया है कि भारतीय क्रिकेटर्स को विदेशी दौरे के लिए अब पहले से ज्यादा डेली अलाउंस दिए जाएंगे। विदेशी दौरे पर टीम इंडिया के क्रिकेटरों को अब 250 डॉलर (17,799 रुपए) मिलेंगे। पहले ये राशि प्रतिदिन 125 डॉलर (8,899 रुपए) थी। इसके साथ-साथ अब घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भी खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते को बढ़ा दिया गया है। 
 
दिल्ली में सीईओ की हुई हालिया बैठक में होम सीरीज में मिलने वाले भत्ते पर नजरिया साफ किया। पहले यहां भारतीय खिलाड़ियों को रोजाना 100 डॉलर की कीमत के बराबर भारतीय रुपये में भुगतान किया जाता था। अमेरिकी डॉलर की कीमत में रोज होने वाले उतार-चढ़ाव को देखते हुए खिलाड़ियों को रोजाना 7500 भारतीय रुपए देने का फैसला किया गया है। इस पर डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में होने वाले बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »