20 Apr 2024, 17:54:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

RCB के कप्तान बने रहेंगे विराट कोहली - निदेशक ने किया खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 2:38PM | Updated Date: Sep 20 2019 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विराट कोहली आरसीबी की कप्तान बने रहने वाले हैं। टीम का कप्तान नहीं बदलने वाला है। विराट कोहली का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान के तौर पर भले ही निराशाजनक हो लेकिन टीम के  क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने अगले आईपीएल चरण में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार किया। बता दें कि आरसीबी अब तक विराट कोहली के नेतृत्व में आईपीएल में खिताब जीतने में नाकाम रही है इसलिए हर सीजन में सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली की कप्तानी छिन सकती है। 
 
माइक हेसन ने अगले आईपीएल सीजन में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार कियाहै। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं लेकिन आगे बढ़ते हुए वह अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका है। हेसन ने इस बात से इनकार किया कि कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं। उन्होंने गुरूवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं। लेकिन आगे बढ़ते हुए वो अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका हो।
 
हेसन ने कप्तानी को लेकर कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के दौरान विराट की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है। न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने अपने और मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ कोहली के तालमेल की बात करते हुए कहा, ‘हम सभी आपस में बिलकुल तालमेल बनाए हैं और हमारे अनुभव को देखते हुए वह हमारी सलाह लेने में कोई गुरेज नहीं करता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »