20 Apr 2024, 10:12:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अय्यर की इस हरकत पर भड़के विराट - चलते मैच में तोड़ दिया स्टंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 2:09PM | Updated Date: Sep 20 2019 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच मोहाली में खेला गया। विराट कोहली की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। मैच के दौरान का विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ यूजर्स लिख रहे हैं कि देखें कैसा है विराट का गुस्सा। खबर के मुताबिक यह सब दक्षिण अफ्रीका की पारी के 10 वें ओवर में हुआ, जब टेम्बा बावुमा और डी कॉक खेल रहे थे।  उन्होंने एक शॉट खेला और दो रन लेने के बाद तीसरे रन के लिए दौड़े।
 
विराट कोहली स्टम्प के पास खड़े थे। अय्यर ने थ्रो किया, लेकिन स्टम्प पर नहीं लगा। इसके बाद विराट ने बॉल को पकड़ा और स्टम्प्स पर दे मारा। स्टम्प्स टूट गए। इस तरह अफ्रीका ने एक गेंद पर तीन रन ले लिए।  भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। वे इसी के साथ 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »