29 Mar 2024, 13:48:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

12 रन बनाकर भी रोहित शर्मा ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 12:28PM | Updated Date: Sep 20 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को मोहाली में खेला गया। इस मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 149 रनों का लक्ष्‍य दिया। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत शानदार रही। इस मैच में ओपनर रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और वह 12 रन बनाकर आउट हो गए।
 
लेकिन 12 रन बनाकर भी रोहित ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए जो इससे पहले सुरेश रैना के नाम था। दरअसल इस मैच के दौरान रोहित ने दो छक्के लगाए थे। इन छक्कों की कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रैना को पीछे छोड़ गए।
 
टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
14 - रोहित शर्मा
13 - सुरेश रैना
09 - विराट कोहली
06 - महेंद्र सिंह धोनी
05 - युवराज सिंह
05 - मनीष पांडे
बता दें कि रोहित शर्मा अभी भी टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं। उनके नाम 109 छक्के दर्ज हो चुके हैं। वह वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल से आगे चल रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »