29 Mar 2024, 03:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज सिंह आज ही के दिन जड़े थे 6 गेंदों में 6 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 2:52PM | Updated Date: Sep 19 2019 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के लिए 19 सितंबर का दिन क्रिकेट इतिहास में बेहद ख़ास है। युवराज सिंह ने आज ही के दिन  6 गेंदों में पर 6 छक्के लगाए थे। मौका था साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप का। यह पहला टी-20 वर्ल्‍ड कप था और भारत ने इसे जीता भी था। भारत के बाएं हाथ के बल्‍लेबाज युवराज सिहं ने इंग्‍लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में स्‍टूअर्ट ब्रॉड की छह लगातार गेंदों पर छह छक्‍के जड़ दिए थे। उस वक्‍त पहला T-20 विश्‍व कप खेला जा रहा था। सुपर सिक्‍स में भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से था। भारत ने यह मैच 18 रन से जीता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »