19 Apr 2024, 03:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल ने रचा नया इतिहास - बने पहले ऐसे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:03PM | Updated Date: Sep 17 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल रविवार को टी-20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गेल जमैका तलाहवाज की ओर से खेल रहे हैं। बारबाडोस ट्रिडेंट्स पर चार विकेट की जीत के साथ एक हार का सामना किया। गेल इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 13000 रनों का आंकड़ा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। सीपीएल 2019 के 12वें मैच में जमैका तलावास ने बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने 4 विकेट से हरा दिया। बारबाडोस ट्राइ़डेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 वविकेट पर 140 रन बनाए थे जिसके जबाव में जमैका तलावास की टीम ने 18.3 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
 
सीपीएल 2019 में जमैका तलावास की यह पहली जीत है। अबतक क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में 13013 रन बनाए हैं तो वही 22 शतक जमाने का कमाल किया है। इसके साथ - साथ टी-20 क्रिकेट में गेल के नाम 80 अर्धशतक और 958 छक्के दर्ज हैं। क्रिस गेल के बाद टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनानें का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैक्कुलम के नाम दर्ज है। मैक्कुलम ने 9922 रन टी-20 क्रिकेट में बनाए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »