18 Apr 2024, 12:04:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा की बहन इस खिलाड़ी के बेटे के साथ करेगी शादी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 12:37PM | Updated Date: Sep 17 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा देश की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे असद के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरों की माने तो असद इन दिनों टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा को डेट कर रहे हैं। सानिया और अनम मिर्जा ने सोशल मीडिया पर असद की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन देखकर भी ऐसा लगता है कि असद और अनम में कुछ खिचड़ी पक रही है। 
 
दरअसल, अनम बीते कई दिनों से दोस्तों और बहन सानिया मिर्ज़ा के साथ पेरिस में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीरें अनम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक फोटो में अनम के बैकग्राउंड में 'ब्राइड टू बी' लिखा है। इस तस्वीर में ब्लैक टॉप के साथ पिंक स्कर्ट में दिख रही हैं। तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनम की इन तस्वीरों को देख फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। वहीं कुछ उनसे पूछ रहे हैं कि क्या पेरिस में वह बैचलेर पार्टी के लिए गई हैं। अनम की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
बता दें कि इससे पहले फिल्ममेकर फराह खान ने भी सानिया और अनम के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में भी 'ब्राइड टू बी' मैंशन किया था। इन तस्वीरों को देख अनम और असद की शादी खबरों ने आग पकड़ ली है। हालांकि अब तक सानिया, अनम और असद ने इन सबकी पुष्टि नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »