28 Mar 2024, 18:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टिम पेन नहीं ले पाए DRS तो आकाश चोपड़ा बोले - धोनी को फोन करो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 3:53PM | Updated Date: Sep 16 2019 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशेज सीरीज सीरीज के दौरान टिम पेन अपने DRS को लेकर सुर्खियों में है। हालांकि, इस दौरान टिम पेन की रिव्यू लेने की क्षमताओं पर लगातार सवाल उठे। साथ ही आकाश चोपड़ा ने उन्हें डीआरएस को लेकर धोनी से सलाह लेने की नसीहत भी दे दी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया कि पांचवें एशेज टेस्ट में दो बार डीआरएस (अंपायरों की समीक्षा प्रणाली) का इस्तेमाल नहीं करना निराशाजनक है, क्योंकि दोनों से ही उन्हें विकेट मिल सकते थे।
 
पेन ने कहा, 'मैं फैसला नहीं कर पाया। पता नहीं और क्या कहूं। हमारे लिए यह दुस्वप्न की तरह था। हमने गलत निर्णय लिया।' उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल काम है, मैंने पूरी सीरीज के दौरान यही कहा है।' इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कॉम्टेटेर आकाश चोपड़ा ने टि्वटर पर ऑस्ट्रेलियन कप्तान को यह सलाह देते हुए लिखा- आप धोनी को फोन क्यों नहीं करते। देखिये क्या वह अपने नए छात्र को एडमिशन देने को तैयार होते हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »