29 Mar 2024, 01:48:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ और विराट के बीच 34 अंकों का फासला हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 2:04AM | Updated Date: Sep 11 2019 2:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और भारतीय कप्तान विराट कोहली से अंकों का फासला बढ़ाकर 34 अंक का कर दिया है। स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेले थे जबकि विराट का वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन नहीं रहा था। विराट ने विंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया था। लेकिन स्मिथ और विराट के बीच मात्र एक अंक का फासला था। स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में 211 रन और दूसरी पारी 82 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन का स्मिथ को जबरदस्त फायदा हुआ। 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ के अब 937 रेटिंग अंक हो गए हैं और वह 947 की अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के करीब पहुंच रहे हैं। ऑल टाइम सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी रेटिंग में स्मिथ 2017 में दूसरे स्थान तक पहुंचे थे। विराट के खाते में 903 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। भारत के चेतेश्वर पुजारा चौथे और अजिंक्या रहाणे सातवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रुट छठे स्थान पर हैं। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस का शीर्ष स्थान बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा दूसरे और भारत के जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »