24 Apr 2024, 01:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट में जेटली का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा : सीके खन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 4:24PM | Updated Date: Aug 24 2019 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि क्रिकेट में जेटली का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जाने माने अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। जेटली क्रिकेट के कुशल प्रशासक भी थे और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष भी रहे थे।
 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यह पूरे देश के लिए बड़े दु:ख का दिन है। हमने जेटली जी को खो दिया है। वह एक विनम्र और आत्मबल के धनी इंसान थे जो अपनी मेहनत से नयी ऊंचाइयों पर पहुंचे थे।उन्होंने आधुनिक भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। खन्ना ने कहा, ‘‘जेटली जी का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी एक बड़ी क्षति है।
 
हमारा जुड़ाव श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के दिनों से था और हमने साथ काम किया था। कॉलेज यूनियन में वह अध्यक्ष और मैं महासचिव था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके साथ डीडीसीए और बीसीसीआई में क्रिकेट प्रशासन में भी काम किया। वह क्रिकेट के भी कुशल प्रशासक थे और क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। आज भारत ने अपना बड़ा राजनेता खो दिया है और व्यक्तिगत रूप से मैंने अपना प्रिय मित्र खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »