29 Mar 2024, 02:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साधु बने वीरेंद्र सहवाग, बोले - भोले के भक्त, हनुमान के चेले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:34PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वीरेंद्र सहवाग साधु की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने रोचक कैप्शन भी दिया। सहवाग ने लिखा, 'भोले के भक्त, हनुमान के चेले, सबकुछ जीत लेंगे अकेले।  सहवाग की इस फोटो को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 
इसे लेकर क्रिकेट फैंस उनके जमकर मजे ले रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वीरेंद्र सहवाग ने पहली बार साधु की वेशभूषा में सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है। सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रोचक प्रोफाइल फोटो लगा रखी है। इसमें उन्होंने भगवा कपड़ा धारण कर रखे हैं। वे आशीर्वाद की मुद्रा में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »