26 Apr 2024, 01:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी पर भड़का ये खिलाड़ी - दिया ऐसा बयान, मच गया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 1:30PM | Updated Date: Aug 21 2019 1:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के खत्‍म होने के बाद से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्‍यास की खबरें आग की तरह चारों और फैल गई थी। बताया जा रहा था कि वर्ल्‍ड कप के बाद धोनी क्रिकेट से संन्‍यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन इस बीच बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने धोनी पर निशाना साधा है और एक भड़काऊ बयान दिया है। 
 
मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि धोनी ने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मनोज तिवारी ने धोनी के संन्यास पर बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी के भारतीय टीम से जाने के बाद कोई फर्क पड़ने वाला है। हर किसी खिलाड़ी को जाना होता है, और किसी भी खिलाड़ी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। 
 
खेल सभी खिलाड़ियों से बड़ा है। इसलिए क्रिकेट जैसी चलती है, वैसे ही चलती रहती है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अभी टीम को धोनी की जरूरत है। दरअसल धोनी भी इससे पहले कह चुके हैं कि जब तक भारतीय टीम को एक मजबूत विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं मिलेगा वह सन्यास नहीं लेने वाले है।
 
तिवारी ने कहा कि मुझे यकीन नहीं होता कि चयनकर्ता अतीत के आधार पर धोनी को टीम में मौके दे रहे है। हमारे देश में कई प्रतिभाशाली क्रिकेटर मौजूद हैं और उन्हें टीम में मौके मिलने चाहिए। तिवारी ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, अब समय आ गया है कि कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। भारतीय टीम किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह एक टीम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र, और इसे ध्यान में रखने की जरूरत है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »