19 Apr 2024, 05:08:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट को प्रपोज करने वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 12:23PM | Updated Date: Aug 21 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल वैट ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। इंग्लिश खिलाड़ी ने वुमंस क्रिकेट सुपर लीग में साउदर्न वाइपर्स की तरफ से खेलते हुए 60 गेंदों में 110 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 2017 में सूजी बेट्स ने 119 रन बनाए थे। डेनियल के इस रिकॉर्ड को आईसीसी ने अपने ऑफीशियल वेबसाइट पर पोस्ट किया। मैच के बाद डेनियल वैट ने कहा कि यह एक ट्रिकी विकेट था। उन्होंने कहा, 'मैंने और सूजी ने पहले कुछ ओवरों में संघर्ष किया। यह ऐसी विकेट थी, जिसपर आपको खुद को सपोर्ट करना होता है। मैं यही सोच कर विकेट पर आई थी। अब मुझे खुद लग रहा है कि मैं यह सब कैसे कर पाई।'
 
 उन्होंने कहा, 'जब मैं क्रीज पर आई तो मैं कुछ सोच नहीं रही थी बस गेंद को हिट कर रही थी। मैं पिछले 15 महीनों से शतक नहीं बनाया था। शतक बनाकर मुझे बहुत अच्छा लगा।'बता दें कि डेनियल वैट अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती है। सबसे पहली बार वह विराट कोहली की वजह से सुर्खियों में आई थी। इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर डेनियल वैट विराट कोहली की बड़ी फैन हैं। एक बार तो उन्होंने विराट कोहली को शादी के लिए ही प्रपोज कर दिया था। डेनियल ने ट्विटर पर लिखा था, विराट कोहली मुझसे शादी करोगे। डेनियन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक सुर्खियों बना रहा था। हालांकि, विराट कोहली ने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया था। लेकिन कुछ साल पहले विराट कोहली ने डेनियल को एक बल्ला गिफ्ट किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »