मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय वापस अपने घर लौट आए हैं। आर्मी ट्रेनिंग से लौटकर धोनी ने नया लुक ले लिया है। उन्होंने हाल ही में अपना हेयरकट भी करवाया है। आर्मी की ट्रेनिंग से लौटने के बाद धोनी फिलहाल एक शूट में बिजी हैं। इस शूट के दौरान ही धोनी नए लुक में नजर आए। उन्होंने नया हेयरकट भी लिया।
धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट सपना मोती भवनानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से धौनी के शूट की तस्वीर भी शेयर की है। सपना ने अपनी इंस्टा स्टोर में महेंद्र सिंह धोनी के हेयरकट का वीडियो भी शेयर किया है। महेंद्र सिंह धौनी के इस शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।