24 Apr 2024, 02:42:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लॉर्ड्स पर बारिश की मार, ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट पर 80

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2019 12:20AM | Updated Date: Aug 17 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे एशेज टेस्ट में वर्षा की मार जारी है और मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को सिर्फ 241 ओवर का खेल हो पाया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में चार विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। मेजबान इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 258 रन बनाये थे। ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के स्कोर से 178 रन पीछे है। दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया था और दूसरे दिन ही पूरा खेल संभव हो पाया जबकि तीसरे दिन लंच के बाद खेल ही नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया ने कल 13 ओवर खेले थे और उसने अपनी पारी को एक विकेट पर 30 रन से आगे बढ़ाया। ओपनर डेविड वार्नर तीन रन बनाकर स्टुअर्ड ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

कैमरून बेनक्राफ्ट ने पांच और उस्मान ख्वाजा ने 18 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। बेनक्राफ्ट का विकेट टीम के 60 रन के स्कोर पर गिरा। पदार्पण टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने बेनक्राफ्ट को पगबाधा किया। बेनक्राफ्ट ने 13 रन बनाये। उस्मान ख्वाजा भी टीम के इसी स्कोर पर आउट हुए। ख्वाजा को क्रिस वोक्स ने आउट किया। ख्वाजा ने 56 गेंदों में चार चौकों की मदद से 36 रन बनाये। ट्रेविस हैड सात रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर पगबाधा हो गए। इंग्लैंड का चौथा विकेट 71 के स्कोर पर गिरा। खेल रुकने के समय स्टीवन स्मिथ 40 गेंदों में 13 और मैथ्यू वेड 23 गेंदों में खाता खोले बिना क्रीज पर थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »