24 Apr 2024, 16:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की बेटी बनीं झांसी की रानी - एक हाथ में तलवार और दूसरे में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 2:05PM | Updated Date: Aug 16 2019 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों सेना के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस बीच धोनी की बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी और उनकी बेटी जीवा की चुहलबाजियां उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आती हैं। इन सबके बीच जीवा की मां साक्षी भी अपनी बेटी के प्यारे-प्यारे वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जीवा का ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
 
 अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में जीवा का नया अंदाज देखने को मिला है, जो उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीवा के स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सभी बच्चों को फैंसी ड्रैस में कार्यक्रम पेश करना था। ऐसे में जीवा भी स्टेज पर पहुंच गई और वहां भी अपनी चुलबुली पेशकश से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में कोई महात्मा गांधी बनकर आया तो कोई बच्चा जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में दिखा, वहीं जीवा झांसी की रानी के अवतार में नजर आईं। 
 
जीवा के एक हाथ में तलवार और दूसरे में ढाल थी। उन्होंने पगड़ी भी पहन रखी थी। इस पेशकश के दौरान सभी बच्चों ने नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं... गीत भी गाया। जीवा की इस अदा को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल भी हो गया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »