24 Apr 2024, 06:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शोएब अख्तर ने कश्मीर मुद्दे पर दिया बयान, कहा - हम हैं आपके साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 12:08PM | Updated Date: Aug 16 2019 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत सरकार ने कश्मीर की समस्या को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया। जिसमें उन्होंने जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया। इस कदम के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी भी एक के बाद एक अपनी बात रख रहे हैं। शाहिद अफरीदी के बाद अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी ट्वीट कर कश्मीरियों के साथ खड़े होने की बात कही है।
 
पाक क्रिकेटरों की ओर से सबसे पहले इस मुद्दे पर शाहिद अफरीदी कूदे थे, जिन्हें भारतीय पूर्व क्रिकेटर और अब सांसद गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान सरफराज अहमद और फिर उसके पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी कश्मीर पर अपना ट्वीट किया है।
 
शोएब अख्तर ने ईद के दिन ईद की शुभकामनाएं देते हुए कश्मीर के मुद्दे को एक बार फिर हवा दी। शोएब ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम आपके साथ खड़े हैं। ईद मुबारक।' रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर इस पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। यह तस्वीर में एक नन्हे चोटिल बच्चे की है, जिसकी आंख पर पट्टी लगी हुई है। जिसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अफरीदी उतर आएं और उन्होंने भारत सरकार के इस फैसले को कश्मीर पर बड़ा अत्याचार बताया। उन्होंने साथ ही यूएन को भारत से इस मामले पर कुछ ना बोलने के कारण निशाने पर लिया। अब लोगों ने इस पर शाहिद अफरीदी को ही निशाने पर ले लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »