19 Apr 2024, 12:16:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बल्ले के बाद अब गेंद में भी लगेगी माइक्रोचिप - बनेगी स्मार्ट बॉल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 11:20AM | Updated Date: Aug 14 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज के जमाने में क्रिकेट में कई नई-नई चीजें देखने को मिलती रहती है। क्रिकेट में अब पहले से ज्‍यादा टेक्नोलॉजी का इस्‍तेमाल होने लगा है। अब क्रिकेट में एक टेक्नोलॉजी का यूज होने वाला है। बात करे बल्ले की तो उसमे सेंसर लगने के बाद अब गेंद भी इसी राह पर चल पड़ी है। खबरो की मानें तो बहुत जल अब माइक्रोचिप्ड क्रिकेट बॉल का अनावरण किया जाएगा। 
 
खबरों के मुताबिक, गेंद बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनी कूकाबुरा इसे अमल करने जा रही यही। 'स्मार्टबॉल' कई खूबियों से लैस होगी। बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सेंसर वाले बल्ले का इस्तेमाल किया था। यह स्मार्ट बॉल अंपायरिंग में काफी मददगार साबित होगी।
 
खासतौर पर डिसीजन रिव्यू सिस्टम में जो संदिग्ध परिस्थितियों या बैट-पैड के उदाहरणों में गेंद के प्रभाव बिंदुओं को निर्धारित कर सकता है। स्मार्टबॉल की बीच में माइक्रोचिप लगाई जाएगी। इससे अंपायर को निर्णय लेने में आसानी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब गेंद से छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »