25 Apr 2024, 03:57:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने की जमकर मस्‍ती - शिखर धवन ने झील में लगाई डुबकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 4:18PM | Updated Date: Aug 13 2019 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍टइंडीज के साथ तीसरे वनडे मैच से पहले टीम इंडिया खाली समय में काफी मस्‍ती कर रही है। मंगलवार को टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह और साथी खिलाड़ी झील में डुबकी लगाकर खूब मस्ती कर रहे। इस वीडिया में भारतीय क्रिकेटर्स रस्सी के सहारे झील में छलांग लगाते हैं, फिर तैराकी करते हैं।
 
इसकी शुरुआत टीम इंडिया के गब्बर करते हैं। यही नहीं ये खिलाड़ी बोट से भी छलांग लगा रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे। हालांकि इस वीडिया में धवन के साथ खलील अहमद, नवदीप सैनी तो नजर आ रहे। मगर विराट और रोहित दिखाई नहीं दिए। एक तरफ जहां धवन अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ झील में मस्ती कर रह थे। तो वहीं टीम इंडिया के कुल्चा त्रिनिदाद के एक बीच में टहलते नजर आए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »