20 Apr 2024, 11:52:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपना रिकॉर्ड तोड़ेने वाले क्रिस गेल को ब्रायन लारा ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 2:45PM | Updated Date: Aug 13 2019 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विस्‍फोटक बल्‍लेबाज क्रिस गेल ने टीम इं‍डिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में मात्र 11 रन बनाने के साथ ही क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये। क्रिस गेल (10,353) से पहले यह विश्व रिकॉर्ड महान बल्लेबाज और पूर्व कैरेबियाई कप्तान ब्रायन लारा (10,348) के नाम पर दर्ज था।
 
गेल द्वारा अपना रिकॉर्ड तोड़े जाने पर ब्रायन लारा काफी खुश नजर आये। क्रिस गेल अपने पूर्व साथी खिलाड़ी ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़े और लारा उन्हें बधाई दी। क्रिस गेल द्वारा अपना रिकॉर्ड तोड़े जाने पर ब्रायन लारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से यूनिवर्स बॉस को शुभकामनाएं दी। लारा ने ट्वीट कर कहा, 'वेस्टइंडीज के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई हो क्रिस गेल।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »