18 Apr 2024, 21:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को इस ऑस्ट्रेलिया दिग्‍गज ने अपनी टीम में किया शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:47PM | Updated Date: Aug 13 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इन दिनों सेना के साथ जम्‍मू-कश्‍मीर में अपनी सेवा दे रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्‍वीरें सामने आई है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने ल ही में अपनी ऑलटाइम टी-20 ग्लेवन का ऐलान किया है। इस टी-20 प्लेइंग इलेवन में जोंस ने कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। यही नहीं सबसे हैरानी वाली बात है कि जोंस ने जो टीम चुनी है उसमें विराट कोहली, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं है। 
 
डीन जोंस ने अपनी टीम में ऑस्ट्रे्लिया के मैथ्यू हैडन और वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनिज को इस टीम में ओपनर के तौर पर रखा है। वहीं विवियन रिचर्ड्स नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करेंगे। इसके बाद ब्रायन लारा, मार्टिन क्रो और भारत के महेंद्र सिंह धोनी मध्यक्रम संभालेंगे। धोनी इस प्लेइंग इलेवन में मात्र एक भारतीय हैं। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बाथम इस टीम में ऑलराउंडर के रूप में शामिल हैं।
 
वहीं तेज गेंदबाज़ों में वसीम अकरम, कर्टली एंब्रोस और जिओल गॉर्नर हैं। महेंद्र सिंह धोनी को टी 20 के बढ़िया खिलाड़ियों में गिना जाता है और यही वजह रही है कि उन्होंने को जगह दी है। महेंद्र सिंह धोनी महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ों में एक हैं। वह इन दिनों बीसीसीआई से अनुमित लेकर आर्मी की ट्रेनिंग ले रहे हैं जबकि टीम इंडिया विंडीज दौरे पर है। 
 
डीन जोन्स की ड्रीम टी-20 इलेवन - मैथ्यू हेडन, गार्डन ग्रीनिज, सर विवियन रिचर्डस, ब्रायन लारा, मार्टिन क्रो, इयान बॉथम, महेंद्र सिंह धोनी, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, कर्टली एंब्रोस और जिओल गार्नर।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »