28 Mar 2024, 20:59:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

42 की उम्र में भी 90 मील की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं ब्रैट ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:45PM | Updated Date: Aug 13 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रैट ली 42 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट है। इसका सबूत बीते दिनों तब देखने को मिला जब वह एक इवैंट के दौरान उन्होंने क्रिकेट कांमेंटेटर पीयर्स मोर्गन को नैट में गेंदबाजी की। ब्रैट ली इस दौरान करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे।
 
खास बात यह थी कि इस इवैंट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महान स्पिनर शेन वार्न, माइकल वॉन भी मौजूद थे। ब्रैट ली की तेज रफ्तार गेंदों के आगे मोर्गन संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं, माइक पकड़े खड़े शेन वार्न और माइकल वॉन ने खूब ठहाके लगाए। वहीं, उक्त वीडियो को बाद में मोर्गन ने भी रिट्विट किया। साथ ही लिखा- असल में वह बहुत बढ़ी नो बॉल फेंक रहे थे। मैंने 95 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार देखी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »