29 Mar 2024, 13:42:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने किया खुलासा - बताया क्‍यों करने लगते हैं मैदान पर डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 12:43PM | Updated Date: Aug 13 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली मैदान को अक्‍सर आपने मैदान पर डांस करते देखा होगा। हाल ही में विंडीज के खिलाफ गयाना में खेले गए पहले वनडे मैच में भी विराट कोहली मैदान पर दिग्‍गज बल्‍लेबाज क्रिस गेल के साथ डांस मूव्स करते हुए देखा गया था। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में विंडीज को 59 रनों से हराने के बाद विराट कोहली ने 'चहल टीवी' को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में विराट ने मैदान पर अपने डांस करने के पीछे की वजह बताई। विराट ने 'चहल टीवी' के होस्ट युजवेंद्र चहल को बताया, 'मैं अऐसे माहौल में पला बढ़ा हूं कि जब कोई गाना सुनता हूं मेरे पैर थिरकने लगते हैं। मुझे डांस करने का मन करने लगता है।'
 
विराट ने कहा, 'मैं मैदान पर होने का पूरा आनंद उठाता हूं। यह मेरे लिए किसी आशीर्वाद की तरह है। मैं कप्तान हूं या नहीं हूं इससे मेरे व्यक्तित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ता। भगवान ने मुझे इतनी अच्छी जिंदगी और मौका दिया है कि मैं अपने देश के लिए खेल पा रहा हूं। मेरे लिए इन लम्हों का आनंद उठाना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं मैदान पर खेल रहा होता हूं और गाना बज उठे तो मुझे डांस करने का मन करने लगता है। इसलिए जब भी गाना बजता है मैं डांस करना शुरू कर देता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »