25 Apr 2024, 07:37:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली की मां की तबीयत हुई खराब - नहीं लेंगे इस बड़ी मीटिंग में हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 12:50PM | Updated Date: Aug 11 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली की मां की तबीयत खराब हो गई है। मां की तबीयत खराब होने क बाद सौरव गांगुली कारण इंग्लैंड के लॉर्ड्स में होने वाली क्रिकेट की बड़ी मीटिंग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, सौरव गांगुली की मां की तबीयत खराब हो गई है। मां की बीमारी को देखते हुए सौरव गांगुली उनके साथ रहकर उनका इलाज कराना चाहते हैं। इस वजह से सौरव गांगुली इंग्लैंड के लॉर्ड्स में होने वाली क्रिकेट की बड़ी मीटिंग का हिस्सा नहीं होंगे।
 
दरअसल, मां निरूपा गांगुली की बीमारी की वजह से सौरव गांगुली ने 11 और 12 अगस्त को लॉर्ड्स में होने वाली मेरिलबोन क्रिकेट क्लब वर्ल्ड क्रिकेट कमेटी की बैठक में शामिल होने से मना कर दिया है। गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी को इसकी जानकारी दे दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »