19 Apr 2024, 13:56:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-रोहित की लड़ाई पर सुनील गावस्कर ने दिया अजीब बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 3:14PM | Updated Date: Aug 10 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगर छत पर चढ़कर चल्ला-चिल्लाकर भी कहें कि कोई टीम में और खिलाड़ियों के बीच कोई मनमुटाव नहीं तो भी ये कहानी खत्म नहीं होगी और यह जारी रहेगी। गौर हो कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले टीम में मतभेद की किसी भी तरह की खबरों से इनकार किया था।
 
गावस्कर ने स्पोर्ट्सस्टार पर अपने कॉलम में लिखा, ‘‘विराट और रोहित चाहें तो छत पर खड़े होकर चिल्ला-चिल्ला कर भी कह दें तो ये कहानी यहां खत्म नहीं होगी। जब भी रोहित सस्ते में आउट होंगे तो कुछ लोग ऐसे होंगे जो कहेंगे कि क्या वह जानबूझकर आउट हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो भी ऐसी बातें फैला रहा है, वो भारतीय क्रिकेट का शुभचिंतक नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि टीम का कोई परेशान खिलाड़ी ऐसी अफवाहों को हवा देता है। उसकी जलन भावना से पूरी टीम को नुकसान होता है। फिर कुछ एडमिनिस्ट्रेटर ऐसी खबरों में राजनीति भी करते हैं।’’ गावस्कर ने इस मामले में मीडिया की भूमिका पर भी अपने विचार दिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »