19 Apr 2024, 06:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी कश्मीर में उठाएंगे बड़ा कदम, करना जा रहे हैं ऐसा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:42AM | Updated Date: Aug 9 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एमएस धोनी टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए हैं। वो टीम और परिवार से दूर भारतीय आर्मी के साथ जुड़े हैं और 2 महीने की ट्रेनिंग पर हैं।भारतीय आर्मी में मानत लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक हासिल करने वाले धोनी इस समय आर्मी की 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ दक्षिण कश्‍मीर में हैं। ऐसे में माही अबकश्मीर की तरक्की के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।टीम के ये दिग्गज कप्तान जम्मू कश्मीर क्षेत्र में एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं जिससे की वहां पर मौजूद क्रिकेटिंग टेलेंट को उभारा जा सके जो आगे चलकर देश के काम आ सके।
 
दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का संचालन कर रही सेना की विक्टर फोर्स के अवंतीपोर स्थित मुख्यालय में ही 106 टीए बटालियन तैनात है। विक्टर फोर्स मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसके पास ही है ।इस खबर के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर में क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एमएस धोनी ने खेल मंत्रालय को औपचारिक रूप से जानकारी दी है।उन्होंने मंत्रालय को ये भी बताया है कि जब घाटी में हालात सामान्य हो जाएंगे उसके बाद वो इस बारे में कदम आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।आपको ये भी बता दें कि धोनी वहां पर टैलेंडिट युवाओं को फ्री में कोचिंग की व्यवस्था देंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »