20 Apr 2024, 06:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत और बंगलादेश अंडर-19 मैच बारिश से रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 12:32AM | Updated Date: Aug 8 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेकेनहैम। भारत और बंगलादेश अंडर-19 टीमों के बीच त्रिकोणीय अंडर-19 सीरीज का मुकाबला बुधवार को बारिश के कारण रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। बंगलादेश के आठ मैचों से 11 अंक हो गए हैं जबकि भारत के सात मैचों से आठ अंक हैं। दोनों टीमें पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। टूर्नामेंट की तीसरी टीम इंग्लैंड के सात मैचों से तीन अंक हैं और वह फाइनल की होड़ से बाहर है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाये।

कप्तान शुभांग हेगड़े ने 67 रन की शानदार पारी खेली। समीर रिजवी ने 44, दिव्यांश सक्सेना ने 37 और करण लाल ने 25 रन बनाये। बंगलादेश की तरफ से शरीफुल इस्लाम, अविशेक दास और शमीम हुसैन ने तीन-तीन विकेट लिए। बंगलादेश ने जब अपनी पारी में 5.5 ओवर में दो विकेट पर 19 रन बनाये थे तो बारिश आने के बाद खेल रोक देना पड़ा जिसके बाद खेल संभव नहीं हो पाया और अम्पायरों ने मैच को रद्द घोषित किया। बंगलादेश के दोनों विकेट विद्याधर पाटिल ने लिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »