23 Apr 2024, 20:19:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेल स्टेन ने लिया संन्यास तो विराट ने लिखा ये खास संदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 2:16PM | Updated Date: Aug 6 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को  टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। स्टेन ने सीमित प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करने के लक्ष्य से टेस्ट से संन्यास ले लिया है। उनकी संन्यास की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने उन्हें बधाईयां दीं। विराट ने ट्विटर पर स्टेन के लिए अपने खास संदेश में उन्हें खेल का असली चैंपियन बताया।
 
भारतीय कप्तान ने लिखा - स्टेन आप इस खेल के असली चैंपियन हैं। हैप्पी रिटायरमेंट ‘द पेस मशीन’।  विराट इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान हैं और स्टेन कुछ समय के लिए उनके साथ खेल चुके हैं। स्टेन ने इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात लायंस और डेक्कन चार्जर्स के लिये भी खेला है। वह 2019 के सत्र में भी आरसीबी में शामिल हुये थे। 36 साल के स्टेन दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट में सर्वाधिक विकेट निकालने वाले गेंदबाजÞ हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में पदार्पण किया था और 93 मैचों में 439 विकेट अपने नाम दर्ज किये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »