28 Mar 2024, 16:48:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने अपनी ही भाभी से की शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2019 11:27AM | Updated Date: Aug 4 2019 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की निजी ज़िंदगी की कहानी बेहद दिलचस्प रही हैं। पर हम यहां एक ऐसे खिलाडी़ की बात कर रहे हैं जिसने अपनी भाभी से शादी की। दरअसल इस खिलाड़ी ने उस महिला से शादी की जिसे वह कभी भाभी कहा करता था। आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि क्रिकेटर्स को बॉलीवुड हसीनाओं पर फिदा हो जाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको अपने साथी खिलाडी की वाइफ से ही प्यार हो गया था।
 
यहाँ जिस खिलाडी की बात हो रही है वो टीम इंडिया के बल्लेबाज मुरली विजय की जिन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्त दिनेश कार्तिक की वाइफ के साथ शादी की है।बता दें कि एक जमाने में दोनों कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ही रणजी टीम में तमिलनाडु की ओर से एक साथ खेलते थे। लेकिन 2012 में इन दोनों की दोस्ती में दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता के कारण दरार आ गई।
 
दोनों क्रिकेट के मैदान पर साथ में विरोधियों का मुकाबला कर रहे थे, जबकि मैदान के बाहर विजय अपने साथी खिलाड़ी कार्तिक की बीवी निकिता से चुपचाप इश्क लड़ा रहे थें। जानकारी के लिए बता दें कि मुरली विजय से शादी करने वाली निकिता का पहला प्यार दिनेश कार्तिक हैं। दोनों साथ में खेलते हुए बड़े हुए। दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते थे।
 
मुरली विजय से शादी करने वाली निकिता का पहला प्यार वे नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक थे। निकिता और निदेश कार्तिक बचपन के दोस्त हैं और बड़े होकर दोनों एक दूसरे के रिलेशनशिप में आए और 2007 में शादी कर ली। कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। 2012 तक आईपीएल-5 के दौरान दिनेश कार्तिक और निकिता साथ थे। इसी बीच निकिता मुरली विजय से मिलीं, जिनका इंप्रेशन कार्तिक की वाइफ पर काफी अच्छा पड़ा।
 
देखा जाए तो मुरली विजय कार्तिक की लाइफ में विलेन बनकर आए थे। निकिता और मुरली विजय को दोस्ती हो गई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। मुरली विजय से मिलने के दौरान निकिता कार्तिक के बच्चे की मां बनने वाली थीं। कार्तिक को जब निकिता और मुरली विजय के अफेयर का पता चला कि तो उन्होंने जल्दबाजी में उन्हें तलाक दे दिया।
 
दिनेश के तलाक देने के बाद ही निकिता ने मुरली विजय से शादी कर ली और उनके बच्चे को भी अपनाया। बता दे की मुरली विजय आज तीन बच्चो के पिता बन चुके है। वाही दिनेश कार्तिक ने दूसरी शादी भारत की स्टार स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »