20 Apr 2024, 03:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जीत का जश्न मनाते हुए बाइक से गिरे श्रीलंका के खिलाड़ी - बाल-बाल बचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 4:54PM | Updated Date: Aug 3 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश से 3-0 से वनडे सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी जब इस जीत का जश्न मना रहे थे तो एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बचा। इस दौरान कुसल मेंडिस जश्न की खुशी में बाइक के पीछे बैककर चक्कर लगा रहे थे, लेकिन अचानक मैदान पर बाइक फिसल गई। कुसल मेंडिस मैदान पर गिर पड़े, लेकिन उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई।
 
इस दौरान शेहान जयसूर्या बाइक चला रहे थे और कुसल मेंडिस पीछे बैठे हुए थे। श्रीलंका ने पहले दो मैच 91 रन और 7 विकेट से जीते। तीसरा मैच श्रीलंका ने 122 रन से जीत कर क्लीन स्वीप की रस्म पूरी की। दिग्गज बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज को तीसरे मैच में 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। उन्होंने 87 रन बनाए। मैथ्यूज ही 'मैन ऑफ द सीरीज' भी रहे।
 
हालांकि आर प्रेमदासा स्टेडियम में दिन-रात के इस मैच शेहान जयसूर्या पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बाइक में से एक चला रहे थे। अचानक शेहान ने अपना नियंत्रण खोया और उनकी बाइक फिसल गई। पास खड़े सुरक्षाकर्मी फौरन उनके पास भेगा। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »