25 Apr 2024, 09:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा आज तोड़ देंगे क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 2:47PM | Updated Date: Aug 3 2019 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर और विस्‍टफोटक बल्‍लेबाज रोहित शर्मा अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं। रोहित शर्मा अगर इस मैच में  छक्के जड़ देंगे तो वो अंतरराष्ट्रीय T-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित अगर यह रिकॉर्ड दर्ज कर सकते है तो वह क्रिस को पीछे छोड़कर सिक्सर किंग बन सकते हैं।बता दें कि रोहित शर्मा ने 94 टी-20 मैचों में 102 छक्के लगा चुके हैं।
 
जबकि क्रिस गेल 105 छक्कों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर 103 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल है। रोहित के पास गेल का ये रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है, क्योंकि 3 मैचों की T-20 सीरीज में गेल टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन गेल वनडे सीरीज में खेलेंगे। विश्व क्रिकेट में रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। रोहित अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 2331 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके चार शतक और 16 अर्धशतक भी शामिल है। रोहित ने विश्व कप टूर्नामेंट में 5 शतक लगाए थे और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »