19 Apr 2024, 16:01:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से इस्‍तीफा देने के बाद अब इस टीम से जुड़े फिजियो पैट्रिक फरहार्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 7:12PM | Updated Date: Aug 2 2019 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप में मिली हार के बाद टीम इंडिया के फिजियो पद से इस्तीफा देने के बाद पैट्रिक फरहार्ट इंडियन आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। टीम इंडिया के साथ फरहार्ट का कार्यकाल वर्ल्‍ड कप के खत्म होने के साथ ही खत्‍म हो गया था। वह चार साल तक टीम इंडिया से जुड़े रहे। फरहार्ट इससे पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के लिए काम कर चुके हैं।
 
दिल्ली कैपिटल्स के साथ उन्होंने तीन साल का करार किया है। गौरतलब है कि फरहार्ट का स्थान भरने के लिए बीसीसीआई ने नए सिरे से आवेदन जारी किया है। लेबनान मूल के ऑस्ट्रेलियाई फिजियोथेरेपिस्ट ने कहा, 'आईपीएल में फिर से काम करने को लेकर उत्सुक हूं। दिल्ली कैपिटल्स ऐसी टीम है जिसने पिछले एक-दो वर्षों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। जिसका असर उनके नतीजों पर दिखता है। टीम 2019 सत्र में तीसरे स्थान पर रही थी।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »