29 Mar 2024, 17:50:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी को लेकर एमएसके प्रसाद ने दिया ये बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 4:25PM | Updated Date: Jul 21 2019 4:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। कप्तान विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा को भी तीनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है। उन्हें एक बार फिर सीमित ओवरों की टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। जबकि अजिंक्य रहाणे टेस्ट टीम के उपकप्तान बने हुए हैं। जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वहीं धोनी को कैरेबियाई दौरे के लिए उनके आग्रह पर टीम में शामिल  नहीं किया गया है। उनकी जगह तीनों फॉर्मेट की टीम में रिषभ पंत जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं टेस्ट टीम में चोट से उबरने के बाद रिद्धिमान साहा की भा वापसी हुई है। 
 
ऐसे में टीम के ऐलान के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने धोनी के कैरेबियाई दौरे से दूरी बनाने के मसले पर भी सफाई पेश की। प्रसाद ने कहा कि धोनी ने खुद को इस दौरे के लिए अनुपलब्ध बताया है। ऐसे में ज्यादा अवसर रिषभ पंत को दिए जाएंगे। ये फैसला हमने एमएस धोनी के साथ सलाह मश्विरा करने के बाद लिया है। 
 
धोनी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वो टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे। वो दो महीने का वक्त सेना के साथ गुजरना चाहते हैं। धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। ऐसे में वो दो महीने सेना के साथ रहेंगे। सेना के प्रति धोनी का समर्पण जग जाहिर है। उनके विश्व कप के दौरान अपने दस्तानों पर बलिदान बैज के साथ खेलने पर विवाद हुआ था। वहीं इस साल की शुरुआत में जब उन्हें पद्म विभूषण से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया था तब वो सेना की यूनीफॉर्म में ही पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »