25 Apr 2024, 13:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने संन्‍यास लेने से किया मना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 3:50PM | Updated Date: Jul 20 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह के संन्‍यास की खबरों के बीच वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम चयन के लिए रविवार को होने वाली बैठक से पहले धोनी ने फिलहाल क्रिकेट से संन्यास लेने से मना कर दिया है। हाल ही में आईसीसी विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की बढ़ती अटकलों के बीच धैनी ने बीसीसीआई से कहा है कि वह अपनी अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए खेल से दो महीने का विश्राम लेंगे।   
    
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारी ने से कहा, 'धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया, क्योंकि वह अगले दो महीने अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ बिताएंगे।' अधिकारी ने हालांकि यह स्पष्ट किया कि धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, 'हम तीन चीजें कहना चाहते हैं। वह अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो उन्होंने बहुत पहले तय किया था। हमने कप्तान विराट कोहली और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद को उनके फैसले से अवगत करा दिया है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »