19 Apr 2024, 04:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मशरफे मुर्तजा ने संन्यास को लेकर धोनी से कर दी अपनी तुलना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 11:37AM | Updated Date: Jul 20 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन उन्होंने इन सब खबरों को झूठा बताया है।  बांग्लादेशी टीम जल्द ही श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है और इससे पहले उनसे पूछा गया कि क्या वह संन्यास लेने वाले हैं।  उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से इंकार कर दिया कि वह श्रीलंका सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगे। 
 
मशरफे मुर्तजा और महेंद्र सिंह धोनी दोनों से ही यह उम्मीद की जा रही थी कि यह दोनों खिलाड़ी विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने विश्व कप टूर्नामेंट में काफी संघर्ष किया। महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में काफी धीमी गति से बल्लेबाजी की। मशरफे मुर्तजा को श्रीलंका दौरे के लिए टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है। 
 
मशरफे मुर्तजा ने अपने संन्यास को लेकर धोनी से अपनी तुलना की। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मैं इससे शर्मिंदा या निराश महसूस नहीं करता। हर कोई मेरे प्रदर्शन को अपने नजरिए से देखता है। एक खिलाड़ी के रूप में मैं महेंद्र सिंह धोनी के करीब नहीं हूं, क्योंकि उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाएं।  लेकिन हर बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनसे यही सवाल पूछा जाता है, जो मुझसे पूछा जाता है। 
मशरफे मुर्तजा ने कहा- एक खिलाड़ी और कप्तान होने के नाते मैं विश्वकप में अपना प्रदर्शन नहीं दिखा पाया। हमारी टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। इसलिए ऐसे सवाल उठना लाजमी है और मैं इसी तरह से इन सवालों को देखता हूं। मशरफे मुर्तजा ने आगे कहा कि अब टीम को कुछ ऐसे क्रिकेटर तैयार करने होंगे, जो विश्व कप में बांग्लादेश टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »