19 Apr 2024, 18:07:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी का विकल्प मौजूद नहीं, चयनकर्ता जानें मन की बात: जगदाले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:46AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता संजय जगदाले ने शुक्रवार को कहा कि हालांकि भारतीय टीम के पास 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज का सही विकल्प तुरंत मौजूद नहीं है, लेकिन चयन समिति को धोनी से मिलकर भविष्य के बारे में उनके मन की थाह लेनी चाहिए। जगदाले ने कहा, धोनी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने भारतीय टीम के लिए हमेशा नि:स्वार्थ क्रिकेट खेला है। मेरे मत में भारतीय टीम के पास विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अभी धोनी का उपयुक्त विकल्प तुरंत मौजूद नहीं है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टेस्ट प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके धोनी ने अपना अंतिम वनडे खेल लिया है जो विश्व कप में भारत का सेमीफाइनल था और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस अहम मुकाबले में विराट कोहली की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था। इन कयासों पर बीसीसीआई के पूर्व सचिव ने कहा, अपने संन्यास के बारे में फैसला करने के लिए हालांकि धोनी खुद परिपक्व हैं, लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे मिलकर उसी तरह पता करना चाहिए कि पेशेवर भविष्य को लेकर उनके दिमाग में क्या चल रहा है, जिस तरह सचिन तेंडुलकर के संन्यास से पहले उनसे बात की गई थी। उन्होंने कहा, चयनकर्ताओं को धोनी को यह भी बताना चाहिए कि वे भविष्य में उन्हें किस भूमिका में देखना चाहते हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »