29 Mar 2024, 03:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्‍ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया तो खुश हुआ ये पाकिस्‍तानी क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 4:48PM | Updated Date: Jul 12 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने गुरूवार को भारत के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर विश्व कप से बाहर होने पर खुशी व्यक्त की। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इसी का हकदार था, जिससे उनका संदेह साफ झलक रहा था कि भारत ने पाकिस्तान को अंतिम चार में प्रवेश से रोकने के लिये इंग्लैंड के खिलाफ जानबूझकर लचर प्रदर्शन किया था।
 
वकार यूनिस ने ट्वीट किया, क्रिकेट इतना क्रूर खेल है और बहुत जल्दी हिसाब चुकता कर देता है। जब आपको उम्मीद नहीं होती तो आपको झटका देता है। मैंने सबसे बड़ा सबक सीखा है कि कभी भी खेल के साथ खिलवाड़ मत करो। वहीं इसके पहले लीग चरण में भारत के इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तानी प्रशंसक और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने यह जानबूझकर किया था, ताकि सुनिश्चित हो सके कि पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »