29 Mar 2024, 12:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के आउट होते ही फैंस को आया सदमा - मैच देखते हुए हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2019 5:26PM | Updated Date: Jul 11 2019 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वर्ल्‍ड कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्‍यूजीलैंड ने 18 रन से हरा दिया। एक समय ऐसा लगा रहा था कि यह मैच टीम इंडिया जीत जाएगी, लेकिन जैसी की महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए भारत की जीत की उम्‍मीदें खत्‍म हो गई। फैंस को सबसे ज्यादा दुख स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के 49वें ओवर में रन आउट होने से हुआ। इस मैच को देखते हुये पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक साइकल दुकानदार श्रीकांत मैती की मौत हो गई है। श्रीकांत की उम्र 35 साल थी।
 
पास के दुकानदारों का कहना था कि भारत-न्यूजीलैंड का यह रोमांचक मुकाबला जब क्लाइमेक्स पर था उस वक्त कोलकाता के साइकल दुकानदार श्रीकांत मैती अपनी दुकान में बैठे मोबाइल पर मैच देख रहे थे। भारत को जीत के लिए आखिरी 11 गेंदों में 25 रन चाहिए थे। 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी एक रन तेजी से दौड़े और दूसरे के लिए उसी तेजी से लौटे। लेकिन मार्टिन गप्टिल का सीधा थ्रो विकेट उखाड़ चुका था और धोनी रन आउट हो गए। श्रीकांत मैती को ये सदमा सह नहीं पाये और धोनी के आउट होते ही दुकान के अंदर ही उनकी मौत हो गई। 
 
इलाके में मिठाई की दुकान चलाने वाले सचिन घोष ने एक अंग्रेजी वेबसाइट का बताया, 'तेज आवाज सुनने पर हम उनकी दुकान की ओर भागे। जब वहां पहुंचे तो हमने उन्हें जमीन पर बिहोशी की हालत में गिरा हुआ पाया। फौरन हम उन्हें नजदीकी खानकुल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' डॉक्टरों ने बताया कि श्रीकांत मैती की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »