29 Mar 2024, 11:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोहम्मद शमी की हैट्रिक पर पत्‍नी हसीन जहां का आया बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2019 11:51AM | Updated Date: Jun 24 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शनिवार को विश्वकप क्रिकेट में साउथहैंम्पटन में भारत और अफ़ग़ानिस्तान का मुक़ाबला हुआ। भारत ने ये मैच मात्र 11 रनों से जीता। मैच के आख़िरी ओवर तक स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई थी कि लग रहा था कि अफ़ग़ानिस्तान, भारत से जीत जाएगा। लेकिन मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में एक के बाद एक तीन विकेट लेकर मैच का पूरा पासा ही पलट दिया। शमी के इस शानदार प्रदर्शन पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
 
शमी के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कहा कि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है। मैच में बेहतर प्रदर्शन करना और भी अच्छी बात है। भारतीय टीम विश्व कप जीते यही मेरी दिली ख्वाहिश है। हसीन जहां ने कहा कि शमी देश के लिए खेल रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, शमी ही नहीं दूसरे जो भी खिलाड़ी देश के लिए खेल रहे हैं, चाहे वह जिस खेल से हों, ये उनके लिए गर्व की बात है। सीधे तौर पर कुछ कहने से बचते हुए हसीन जहां ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है तो ये उसके लिए खुशी की बात होगी। टीम इंडिया को अपना ये प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखना होगा, तभी वर्ल्ड कप हमारा होगा।
 
अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया लेकिन एक समय ऐसा था जब शमी को पूरे देश के सामने सिर झुकाना पड़ा था। दरअसल भारतीय गेंदबाज की पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर जान से मारने का आरोप लगाया था।
 
हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि शमी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं और इसी के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। हसीन जहां ने कहा था कि शमी के घरवाले उन्हें जहर दे कर मारने की कोशिश कर रहे थे। शमी पर लगे आरोपों के बावजूद बीसीसीआई ने उनका साथ नहीं छोड़ा। शमी भले ही कुछ दिन के लिए मैदान से बाहर रहे लेकिन उनके ऊपर से बोर्ड का विश्वास कभी कम नहीं हुआ।
 
शनिवार हुए मैच के आख़िरी के छह गेंदों में शमी ने एक चौका दिया और फिर एक के बाद एक तीन विकेट लेकर अफ़ग़ानिस्तान की पूरी टीम को 213 के स्कोर पर रोक दिया। भारत की पूरी टीम का खेल देखें तो सबसे अधिक 67 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए। केदार जाधव ने 52 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी 50 के आंकड़े को छू तक नहीं पाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »