28 Mar 2024, 22:27:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की रोमांचक जीत - मैच में बने ये 11 बड़े रिकॉर्ड, धोनी का रिकॉर्ड सबसे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 11:38AM | Updated Date: Jun 23 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह कोहली का इस वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा अर्धशतक रहा। कोहली ने 63 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 67 रन बनाए। जबकि केदार जाधव ने 68 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए कप्तान गुलबदीन नईब और मोहम्मद नबी ने दो-दो विकेट चटकाए।
 
जवाब में उतरी अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने 55 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 52 रन बनाए। जबकि रहमत शाह ने 36 रन, कप्तान गुलबदीन नईब ने 27 रन और नजीबुल्लाह जादरान ने 21 रन का योगदान दिया। बता दें, इस मुकाबले में अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी, लेकिन अफगानिस्तान 4 रन ही बना सकी।
 
 भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। जबकि जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट लिए और 1 मेडन ओवर भी डाला। जिसके लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
 
बने कुल 11 बड़े रिकार्ड्स - 
1. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप का सबसे कम स्कोर बनाया। बता दें, इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 के विश्व कप में 9 विकेट पर 247 रन बनाया था।
2. यह भारतीय टीम की वनडे विश्व कप में 50वीं जीत रही। इसी के साथ ही भारत 50 मैच जीतने वाली विश्व की तीसरी टीम बन गई है।
3. इस मैच में मुजीब उर रहमान की गेंद पर रोहित शर्मा 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ ही रोहित इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजी के सामने आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए है।
4. अफगानिस्तान के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए और इसी के साथ पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए।
5. वहीं इस मैच में स्टंपिंग किंग महेंद्र सिंह धोनी 28 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर स्टंप आउट हुए। धोनी वनडे करियर में दूसरी बात स्टंप आउट हुए है। इससे पहले साल 2011 के वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी स्टंप आउट हुए थे।
6. मोहम्मद शमी आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए है। इससे पहले भारत के लिए विश्व कप में चेतन शर्मा ने हैट्रिक ली थी।
7. महेंद्र सिंह धोनी ने राशिद खान को स्टंप आउट करके 140वीं स्टंपिंग की। धोनी ए-लिस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में धोनी ने मोहिन खान के 139 स्टंपिंग को पीछे छोड़ दिया है।
8. मोहम्मद शमी ने इस मैच में 4 विकेट हासिल किए जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। शमी भारत के लिए वनडे में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले चेतन शर्मा, कपिल देव और कुलदीप यादव यह कारनामा कर चुके हैं।
9. यह दूसरा ऐसा मौका रहा जब भारतीय टीम ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 225 रन से कम का स्कोर बनाया। इससे पहले 2010 में भारत ने जिंबाब्वे के खिलाफ 9 विकेट पर 194 रन बनाए थे।
10. इस वर्ल्ड कप में पहली बार विराट कोहली समेत पांच भारतीय बल्लेबाज स्पिनर्स के हाथों आउट हुए।
11. भारतीय टीम ने ये मैच 11 रनों से जीता। यह विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे कम अंतर वाली जीत रही। इससे पहले भारतीय टीम ने 1987 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को 16 रन से हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »