20 Apr 2024, 00:52:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पैर में है सिर्फ 2 उंगलियां, फिर भी अपने देश का है सर्वश्रेष्ठ फील्डर, जानिए इस खिलाड़ी को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 10:37AM | Updated Date: Jun 23 2019 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। जब भी सर्वश्रेष्ठ फील्डर्स की बात होती है तो उसमें युवराज सिंह, जॉन्टी रोड्स, पॉल कोलिंगवुड, सुरेश रैना इत्यादि खिलाड़ियों का नाम सबसे पहले आता है। अगर आपको बताया जाए कि दुनिया मे एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसके पैर में सिर्फ 2 उंगलियां हैं फिर भी वह अपने देश का सर्वश्रेष्ठ फील्डर है तो शायद यकीन नहीं होगा।
 
यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। गुप्टिल के दाहिने पैर में सिर्फ दो उंगलियां है। आमतौर पर किसी के हाथ या पैर के एक भी उंगली न रहे तो उसे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है पर गुप्टिल ने उसे कभी भी ऊनी कमज़ोरी नहीं बनने दिया। यही कारण है कि वो न्यूज़ीलैंड टीम के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाते हैं।
 
मार्टिन गुप्टिल बतौर सलामी बल्लेबाज न्यूज़ीलैंड के एक सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। वनडे में इनके नाम एक दोहरा शतक है जो उन्होंने 2015 के विश्व कप में बनाया था। उनका बनाया गया रिकॉर्ड विश्व कप के इतिहास में अभी भी कायम है।विश्व कप 2019 में भी गुप्टिल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा गुप्टिल को आईपीएल के दौरान भी कई शानदार कैच पकड़ते हुए देखा गया है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »