24 Apr 2024, 18:07:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खतरे में ब्रैंडन मैकुलम का यह रिकॉर्ड, जल्द ही तोड़ सकता है यह खतरनाक भारतीय बल्लेबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 10:18AM | Updated Date: Jun 23 2019 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रैंडन मैकुलम न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज है और वह न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है मगर वह अलग-अलग देशों में खेली जाने वाली T20 लीग में खेलते नजर आते हैं। दोस्तों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रैंडन मैकुलम का एक रिकॉर्ड खतरे में है जिसे भारत का खतरनाक बल्लेबाज जल्द ही तोड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है वह रिकॉर्ड और कौन सा बल्लेबाज उसे तोड़ सकता है।
 
ब्रैंडन मैकुलम ने वनडे, टेस्ट और टी-20 क्रिकेट को मिलाकर अब तक 432 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है जिसकी 474 पारियों में उन्होंने 34.37 की औसत से 14,676 रन बनाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,552 चौके और 398 छक्के लगाए हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर है। ब्रैंडन मैकुलम के 398 छक्कों के रिकॉर्ड को भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा जल्द ही तोड़ सकते हैं।
 
रोहित शर्मा ने वनडे, T20 और टेस्ट क्रिकेट को मिलाकर अब तक 330 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनकी 336 पारियों में उन्होंने 1,087 चौके और 358 छक्के लगाए हैं। ब्रैंडन मैकुलम के 398 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित शर्मा को 41 छक्कों की और जरूरत है। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है। क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 521 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा कितने मैचों में ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »