23 Apr 2024, 16:03:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका से हार के बाद घबराए इंगलैंड कप्तान, कही यह बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 2:18AM | Updated Date: Jun 23 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लीड्स के मैदान पर श्रीलंका जैसी टीम से 20 रन से मैच गंवाने के बाद इंगलैंड के क्रिकेटरों को मनोबल कुछ गिरा हुआ नजर आया। इंगलैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम सिर्फ गेंदबाजी के साथ अच्छे रहे। हमने परिस्थितियां संभालीं। श्रीलंका को कम स्कोर तक सीमित किया। लेकिन हमें साझेदारियां न बना पाने की कीमत हार के रूप में चुकानी पड़ी। हमारे ड्रेसिंग रूम में निराशा होगी। मोर्गन ने कहा कि टूर्नामेंट में अब हर खेल कठिन होने वाला है।

हम मंगलवार को होने वाले अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बहरहाल, दोनों पक्षों ने स्थितियों को चुनौतीपूर्ण पाया। यह एक गेंदबाज का दिन था। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें आपको चीजों को समायोजित करने और चारों ओर मोडऩे की आवश्यकता होती है। स्वाभाविक रूप से एक टीम के रूप में हम मजबूती से वापसी करते हैं, यही हमारी मजबूत बात है। मोर्गन ने कहा कि यह एक लंबा टूर्नामेंट है और हमारे पास हर खेल में बड़े अवसर हैं। हमारे पास वापसी का मौका है। हमारे अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से है। यह वह मुकाबला है जो हर टीम टूर्नामैंट के फिक्स्चर में सबसे पहले देखती है। उनके खिलाफ घर में खेलना हमेशा रोमांचक होता है। वहीं जेसन रॉय पर मोर्गन ने कहा कि राय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं स्थिति स्पष्ट नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »